BJP-RSS की विचारधारा संविधान को बदलना चाहती है: मल्लिकार्जुन खरगे

Lok Sabha Elections 2024: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने लोकसभा चुनाव एलान के बाद भाजपा सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि, BJP-RSS की विचारधारा संविधान को बदलना चाहती है। इससे पहले भी वो अक्सर वो इस मुद्दे को लेकर सरकार को घेर चुके हैं। ऐसे में अब एक बार फिर उन्होंने निशाना साधा है।

मल्लिकार्जुन खरगे ने ट्वीट कर लिखा कि, BJP-RSS की विचारधारा संविधान को बदलना चाहती है। ग़रीबों के अधिकार छीनकर, अपने अरबपति मित्रों की जेब भरने के लिए। अपनी मनुवादी सोच लागू कर भाई को भाई से लड़ाने के लिए।

इसके साथ ही आगे लिखा कि, डॉ बाबासाहेब अंबेडकर द्वारा दिए गए संविधान को ख़त्म कर SC, ST, OBC, Minorities के हक़ छीनने के लिए। ये चुनाव लोकतंत्रवादी शक्तियों बनाम नफ़रत, हिंसा एवं विभाजनकारी सोच वाली शक्तियों के बीच में है। हम लोकतंत्र को जिताएंगे।

Related Articles

Back to top button