भाजपा की सबसे बड़ी हार है कि जनता ने इनसे उम्मीद करना छोड़ दिया है: अखिलेश यादव

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि, जनता को लगता है भाजपा सिर्फ़ चुनाव जीतने के लिए गलत हथकंडों के इंतज़ाम में और सियासी साज़िशों व सत्ता हाथ में आने के बाद भ्रष्टाचार और जनता से पैसा उगाहने के नये-नये तरीक़े निकालने में ही जुटी रहती है। अब ‘जनता’ भारतीय जनता पार्टी के सिर्फ़ नाम में ही है, काम में नहीं।

अखिलेश यादव ने एक्स पर लिखा कि, ये है भाजपा के झूठे विकास के दावों की पोल खोलती ‘अयोध्या के ज़िला अस्पताल’ की दिल दहला देनेवाली तस्वीर, जिसमें हृदय-पीड़ा से कराहती-बिलखती महिला को न इलाज मिला, न भर्ती का कोई आश्वासन। भाजपा राज में चिकित्सा व्यवस्था भी इसी तरह बिलख रही है।

यही भाजपा की सबसे बड़ी हार है कि जनता ने भाजपा से उम्मीद करना छोड़ दिया है। जनता को लगता है भाजपा सिर्फ़ चुनाव जीतने के लिए गलत हथकंडों के इंतज़ाम में और सियासी साज़िशों व सत्ता हाथ में आने के बाद भ्रष्टाचार और जनता से पैसा उगाहने के नये-नये तरीक़े निकालने में ही जुटी रहती है। अब ‘जनता’ भारतीय जनता पार्टी के सिर्फ़ नाम में ही है, काम में नहीं।

Related Articles

Back to top button