बदायूं से चुनाव लड़ने पर बोले शिवपाल यादव, कहा-मेरा इस क्षेत्र से दशकों पुराना आत्मीय रिश्ता

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के बदायूं से प्रत्याशी बनाए गए शिवपाल यादव को लेकर कई तरह की अटकलें जारी थी। कहा जा रहा था कि, समाजवादी पार्टी वहां से किसी और प्रत्याशी बना सकती है। हालांकि, इन अटकलों के बीच शिवपाल यादव ने साफ कर दिया कि वो बदायूं से ही चुनाव लड़ेंगे।

सपा के वरिष्ठ नेता शिवपाल यादव (चाचा) को बदायूं सीट के लिए 22 फरवरी को उम्मीदवार घोषित किया था। हालांकि स्वास्थ्य ठीक न होने का हवाला देकर वह बदायूं नहीं आए। जिसके बाद में उनके चुनाव की कमान उनके बेटे आदित्य को सौंपी गई थी। उनका कार्यक्रम दो बार तय होने के बाद रद्द हो गया था। इसकी वजह से चाचा के टिकट को लेकर जिले में असमंजस की स्थिति पैदा हो गई थी। हालांकि, अब उन्होंने स्थिति स्पष्ट कर दी है।

शिवपाल यादव ने एक्स पर लिखा कि, आज से बदायूं लोकसभा क्षेत्र में जनसम्पर्क हेतु यात्रा पर हूं। मेरा इस क्षेत्र से दशकों पुराना आत्मीय रिश्ता है। मन में बदायूं से जुड़े ढेरों किस्से और यादें हैं।

Related Articles

Back to top button