Budget 2024: अखिलेश यादव ने सरकार पर साधा निशाना, कहा- ये भाजपा का ‘विदाई बजट’ है…

Budget 2024 वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने आज अंतरिम बजट 2024 पेश किया है। इस बजट के जरिए युवा, महिला, किसान समेत अन्य वर्गों को प्रभावित करने का प्रयास किया गया है। हालांकि, विपक्षी नेताओं की तरफ से इस बजट को लेकर सरकार पर निशाना साधा जा रहा है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस बजट को लेकर सरकार पर निशाना साधा है। साथ ही कहा कि, ये भाजपा का ‘विदाई बजट’ है।

अखिलेश यादव ने एक्स पर लिखा कि, कोई भी बजट अगर विकास के लिए नहीं है और कोई भी विकास अगर जनता के लिए नहीं है तो वो व्यर्थ है। भाजपा सरकार ने जनविरोधी बजटों का एक दशक पूरा करके एक शर्मनाक रिकार्ड बनाया है, जो फिर कभी नहीं टूटेगा क्योंकि अब सकारात्मक सरकार आने का समय हो गया है। ये भाजपा का ‘विदाई बजट’ है।

इस बजट को लेकर शिवसेना (UBT) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने मोदी सरकार पर निशाना सधा है। उन्होंने कहा कि, कहने और करने में जमीन-आसमान का अंतर है, यही हम 10 साल से देख रहे हैं। इसमें गरीबों, महिला, युवा के लिए कुछ नहीं है। इस बजट ने आम जनता की उम्मीदों पर ठंडे मौसम में ठंडा पानी डालने का काम किया है।

Related Articles

Back to top button