शिक्षा और स्वास्थ्य सरकारों की प्राथमिकता होनी चाहिए लेकिन बीजेपी की सरकार ने उसे नहीं किया: अखिलेश यादव

आजमगढ़। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज आजमगढ़ जिले के लालगंज में त्रिवेणी ट्रामा सिटी एण्ड मल्टी स्पेशियल्टी हॉस्पिटल का उद्घाटन किया। कार्यक्रम का आयोजन हॉस्पिटल के चेयरमैन डॉ0 अभिषेक राय एवं निदेशक डॉ0 सुभी राय ने किया था। डॉ0 अभिषेक राय ने हॉस्पिटल में सुविधाओं की जानकारी देते हुए कहा कि यह हॉस्पिटल आने वाले समय में पूर्वांचल के सबसे अच्छे अस्पतालों में स्थान बनायेगा और जनता की सेवा करेगा।

इस अवसर पर अखिलेश यादव ने हॉस्पिटल शुरू करने के लिए डॉ0 अभिषेक राय और उनके परिवार को बधाई दी। इस क्षेत्र में इस तरह का आधुनिक अस्पताल खुलने से मरीजों समय पर इलाज मिल जाएगा। उनकी मदद होगी। डॉ0 अभिषेक राय के परिवार ने इस क्षेत्र की जनता के लिए काम किया। इस क्षेत्र के लिए योगदान है। डॉ0 अभिषेक राय उसी काम को आगे बढ़ा रहे हैं और एक अच्छा अस्पताल खोलकर लोगों की सेवा के लिए आगे बढ़ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि, सरकार को जो काम करना चाहिए था वह नहीं किया, इसका परिणाम यह हुआ कि प्राइवेट में साधन लगाकर अच्छे स्कूल, अस्पताल बनाने का प्रयास चल रहा है। साथ ही कहा, मुझे उम्मीद है बच्चों के साथ नाइंसाफी नहीं होगी, उन्हें हक मिलेगा। जो उनके आरक्षण की लड़ाई है उसमें न्याय मिलेगा। शायद इतना लंबे समय तक आंदोलन किसी ने नहीं किया होगा जितना 69000 शिक्षक भर्ती वालों ने किया। इसके साथ ही कहा, PDA ने मोदी योगी दोनों को हराया है इसीलिए घबराए हुए हैं।

अखिलेशय यादव ने आगे कहा, 2027 का चुनाव होने जा रहा है, बीजेपी ऐसी घबराई हुई है कि उन्हें पता ही नहीं है कि किस दिशा में जाएं। समाजवादी लोग जितना जनता के बीच में रहेंगे उतना ही हमें समर्थन आने वाले समय में मिलेगा। समाजवादी सरकार में यहां बहुत बड़ा मेडिकल कॉलेज बना था, उसको फंड दिए गए थे, बजट दिया गया था और कोशिश की गई थी कि पूर्वांचल और आसपास का अच्छा मेडिकल कॉलेज बनकर तैयार हो पाए।

अखिलेश यादव ने कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य सरकारों की प्राथमिकता होनी चाहिए लेकिन सरकार को जो काम करना चाहिए बीजेपी की सरकार ने उसे नहीं किया। उन्होंने कहा कि अपने हक के लिए 69 हजार शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों ने बहुत लम्बा संघर्ष किया। हमें उम्मीद है कि उन बच्चों को न्याय मिलेगा। बच्चों की मांग पूरी होगी। उनके साथ नाइंसाफी नहीं होगी। उनको हक मिलेगा। ये शिक्षक भर्ती अभ्यर्थी बहुत परेशान हुए हैं। सरकार ने इनको बहुत अपमानित किया। मुख्यमंत्री आवास गये हों, या मंत्रियों के आवास, जहां भी गये हैं उन्हें अपमानित होना पड़ा। उम्मीद हैं कि सरकार उनके साथ भेदभाव और अन्याय नहीं करेगी।

Related Articles

Back to top button