परिवारवादी पार्टियां यूपी का कल्याण नहीं कर सकती हैं…‘उत्तर प्रदेश दिवस’ के कार्यक्रम में बोले अमित शाह

लखनऊ। उत्तर प्रदेश राज्य के स्थापना दिवस के अवसर पर लखनऊ में आयोजित ‘उत्तर प्रदेश दिवस’ कार्यक्रम से गृहमंत्री अमित शाह शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने ‘जय श्री राम’ का जयकारा लगाकर अपने संबोधन की शुरुआत की। उन्होंने ‘भारत माता की जय’ के भी नारे लगाए। कहा, आज यूपी दिवस है भाई, लखनऊ वालों की आवाज को क्या हो गया है। इसके बाद लोगों को जोर से शाह के साथ नारे लगाए। मोदी जी ने विकसित भारत का संकल्प लिया है। इसी तरह योगीजी ने यूपी को विकसित बनाने का संकल्प लिया है। 15 अगस्त, 2047 को जब देश की आजादी की सदी मनाई जाएगी, तब यूपी विकसित बनेगा। विकसित भारत का अहम राज्य है। हम आज इस संकल्प दोहराते हैं। यूपी भारत की धड़कन और आत्मा है। देश के विकास का इंजन भी बन रहा है।

अमित शाह ने कहा, मुझे योगी जी ने बताया कि 65 एकड़ में कूड़े का पहाड़ था, जिसे हमने कंचन में बदलकर इस स्थल को विकसित किया है। हर साल एक लाख युवाओं को 5 लाख तक की लोन मुक्त ब्याज मुक्त गारंटी मुक्त लोन देने की एक व्यवस्था हुई है। अब तक एक लाख युवाओं को इसका लाभ मिल चुका है। जब उत्तर प्रदेश विधानसभा का चुनाव था। 2017 में तो हमने पहली बार एक जिला एक उत्पाद को अपने संकल्प पत्र में शामिल किया था। आज देश के कई राज्यों में इस मॉडल को अपनाया जा रहा है।

सवाल उठाया गया था कि क्या उत्तर प्रदेश इसे सफल कर पाएगा, लेकिन आज उत्तर प्रदेश न सिर्फ इसका अग्रणी इंजन बन चुका है, बल्कि का आज के दिन एक जिला और एक मिष्ठान का शुभारंभ करके एक और कमल करने जा रहा है।

उन्होंने आगे कहा, कोई 2017 के पहले कल्पना नहीं कर सकता था। आज ग्रीन डेस्टिनेशन बन गया है। 15 लाख करोड़ की योजना जमीन पर उतारने का काम किया। डकैती, लुट में कमी। देश की सीमा को भी सुरक्षित किया। यूपी विकास के रास्ते पर तेजी से बढ़ा है। देशभक्ति की लौ जागृत हो चुकी है। अगला साल चुनाव का साल, यूपी के विकास, प्रचंड बहुमत की सरकार बनाए। परिवारवादी पार्टियां यूपी का कल्याण नहीं कर सकती हैं। भाजपा ही कर सकती है। भ्रष्टाचार समाप्त किया है। गरीब के लिए योजना, 20 घंटे बिजली दे रहे हैं। आने वाले चुनाव में हर मतदाता जाति पाति से ऊपर उठकर भाजपा का कमल खिलाएं।

Related Articles

Back to top button