भाजपा के लिए जनता सिर्फ़ मतदाता है, चुनाव ख़त्म मतलब जनता से सरोकार ख़त्म: अखिलेश यादव

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने महिला के द्वारा आत्मदाह के प्रयास की घटना पर सरकार को घेरा है। उन्होंने कह, कि भाजपा सरकार में सुनवाई नहीं होने के कारण इस तरह की घटनाएं हो रहीं हैं। भाजपा के लिए जनता, सिर्फ़ मतदाता है। भाजपा के लिए चुनाव ख़त्म मतलब जनता से सरोकार ख़त्म।

अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर लिखा कि, भाजपा सरकार से जनता की नाउम्मीदगी का एक और दिल दहला देनेवाला हादसा तब हुआ, जब लखनऊ में मुख्यमंत्री जी के ‘जनता दरबार’ में पहुंची पीड़ित महिला ने नासुनवाई से हताश होतर, अपने दुधमुंहे बच्चे को किनारे बैठाकर आत्मदाह किया।

उन्होंने आगे लिखा कि, भाजपा के लिए जनता, सिर्फ़ मतदाता है। भाजपा के लिए चुनाव ख़त्म मतलब जनता से सरोकार ख़त्म। महिला के प्रति सहानुभूति का भाव रखा जाए व उसके जीवन को बचाने के लिए सर्वश्रेष्ठ इलाज कराया जाए। महिला के परिजन व जनता निगाह रखे, कहीं ऐसा न हो कि भाजपा सरकार की नाकामी के ख़िलाफ़ प्रदर्शन के रूप में आत्मदाह करने पर उस महिला के ख़िलाफ़, भाजपा सरकार कोई गुपचुप कार्रवाई कर दे।

Related Articles

Back to top button