यहां से चुनकर जाने के बाद सोनिया जी और इनका परिवार रायबरेली कितनी बार आया है, अमित शाह ने साधा निशाना

Lok Sabha Elections 2024: कांग्रेस के गढ़ रायबरेली में रविवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पहुंचे और गांधी परिवार पर जमकर निशाना साधा। अमित शाह ने सभा में गांधी परिवार पर सवाल करते हुए उसका जवाब मांगा। उन्होंने कहा कि, रायबरेली का विकास केवल भाजपा ही करा सकती है। सोनिया गांधी कि विकास निधि का पैसा वोटबैंक में खर्च होता है।

अमित शाह ने कहा कि, यहां पर कई सारे लोगों ने मुझे कहा कि ये परिवार की सीट है। मैं बहन प्रियंका जी का भाषण सुन रहा था, उन्होंने कहा कि मैं अपने परिवार से वोट मांगने आई हूं। बात तो सही है, रायबरेली वालों ने वर्षों से गांधी, नेहरू परिवार को जिताया है। लेकिन यहां से चुनकर जाने के बाद सोनिया जी और इनका परिवार रायबरेली कितनी बार आया है। चलो, सोनिया जी की तबियत तोड़ी नादुरुस्त रहती है, लेकिन राहुल बाबा या प्रियंका बहन आई हैं क्या?

इसके साथ ही कहा, शहजादे आज यहां वोट मांगने आए हैं, आप इतने सालों से वोट दे रहे हो, आपको सांसद निधि से कुछ मिला है? उन्होंने पूरा खर्चा किया है, अगर आपको मिला नहीं है तो कहां गया? यह (सांसद निधि) उनकी वोट बैंक में गया। 70% से ज्यादा सांसद राशि अल्पसंख्यकों में खर्च करने का काम सोनिया गांधी ने किया है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि, ये गांधी परिवार झूठ बोलने में बड़ा माहिर है। अभी कह रहे हैं कि हम हर महिला को एक लाख रुपया देंगे। मैं अभी अभी तेलंगाना से आया हूं, तेलंगाना चुनाव में उन्होंने कहा था कि हम हर महिला को 15 हजार रुपये देंगे। प्रदेश की महिलाओं ने उन्हें सरकार चुनकर दे दी। 15 हजार क्या, 1,500 रुपये भी नहीं दिए।

उन्होंने आगे कहा कि, वर्षों तक आपने गांधी परिवार को मौका दिया, कोई विकास का काम नहीं हुआ। अमेठी ने भी मौका दिया था, 2018 में अमेठी केकलेक्टर ऑफिस का भूमि पूजन मैंने किया। ये (कांग्रेस) विकास में विश्वास ही नहीं रखते हैं। ये आपके सुख-दुख में भी नहीं आए हैं। एक बार भाजपा को मौका दीजिए, हम रायबरेली को भी मोदी जी की विकास यात्रा से जोड़ेंगे।

Related Articles

Back to top button