IND vs ZIM: अभिषेक शर्मा ने शतक जड़कर बनाया रिकॉर्ड, पहले मैच में हुए थे फेल

IND vs ZIM: भारत और जिम्बाब्वे के बीच टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज खेला जा रहा है। पहले मुकाबले को जीतकर जिम्बाब्वे सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाए हुए है। वहीं, आज टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया न जिम्ब्बावे को 235 रन का लक्ष्य दिया है। इसमें अभिषेक शर्मा ने तूफानी पारी खेलते हुए अपना शतक पूरा किया।

जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले टी20 मैच से टी20 अंतरराष्ट्रीय में डेब्यू करने वाले सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने दूसरे टी20 में दमदार बल्लेबाजी की। अभिषेक ने 47 गेंदों पर सात चौकों और आठ छक्के की मदद से 100 रन बनाए। यह भारत के लिए अभिषेक का पहला शतक है। अभिषेक शनिवार को जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले मैच में शून्य पर आउट हुए थे। इसके साथ ही अभिषेक जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 में भारत के लिए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं, जबकि वह टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे कम पारियों में शतक जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।

अभिषेक ने अपनी इस शानदार पारी से कई रिकॉर्ड बनाए। जिम्बाब्वे के खिलाफ भारत के लिए सबसे ज्यादा निजी स्कोर बनाने के अलावा उन्होंने टी20 में सबसे कम पारी में शतक जड़ने के मामले में दीपक हुड्डा को पीछे छोड़ दिया है। अभिषेक ने महज दो गेंदों पर भारत के लिए इस प्रारूप में अपना पहला शतक लगाया है। इससे पहले यह रिकॉर्ड दीपक हुड्डा के नाम है जिन्होंने अपने तीसरे टी20 मैच में पहला शतक जड़ा था, जबकि केएल राहुल ने अपनी चौथी पारी में यह उपलब्धि हासिल की थी।

टी20 में भारत के लिए तीसरा सबसे तेज शतक
अभिषेक ने 46 गेंदों पर शतक जड़ा जो भारत के लिए टी20 अंतरराष्ट्रीय टीम में संयुक्त रूप से तीसरा सबसे तेज शतक है। भारत के लिए इस प्रारूप में कम गेंदों पर शतक जड़ने का रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम है जिन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 2017 में 35 गेंदों पर सैकड़ा पूरा किया था। वहीं, सूर्यकुमार यादव ने श्रीलंका के खिलाफ 2023 में 45 गेंदों पर शतक लगाया था। अभिषेक के अलावा केएल राहुल ने भी वेस्टइंडीज के खिलाफ 2016 में 46 गेंदों पर शतक पूरा किया था।

Related Articles

Back to top button