आदिवासी समाज पर अत्याचार होता है तो PM मोदी चुप रहते हैं: प्रियंका गांधी

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ती जा रही है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ताबड़तोड़ चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। महाराष्ट्र के नंदुरबार में उन्होंने न्याय संकल्प सभा को संबोधित किया। इस दौरान मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि, मणिपुर में एक महिला के साथ बहुत अत्याचार हुआ, उसे निर्वस्त्र करके घुमाया गया, कई लोगों की मौत हो गई, घर जलाया गया। मध्य प्रदेश में BJP के नेता ने एक आदिवासी युवा पर पेशाब कर उसका वीडियो बनाया और पूरे हिंदुस्तान में दिखाया। लेकिन हमारे प्रधानमंत्री चुप रहे। ये BJP की सच्चाई है।

प्रियंका गांधी ने कहा, कांग्रेस पार्टी की राजनीतिक परंपरा की नींव महात्मा गांधी जी ने डाली थी।उन्होंने हमेशा सत्य के पथ पर चलने की बात कही थी और बताया था कि लोकतंत्र में जनता सर्वोपरि होती है। लेकिन आज BJP की राजनीति अलग तरह की है। BJP को आपकी संस्कृति समझ नहीं आती है। जब भी देश में आदिवासी समाज पर अत्याचार हुआ है, PM मोदी से लेकर BJP का हर बड़ा नेता चुप रहा है।

उन्होंने कहा, हेमंत सोरेन जी देश के इकलौते आदिवासी मुख्यमंत्री थे। चुनाव के बीच में उन्हें जेल में डाल दिया गया है। यानी आप और आपके समाज पर BJP लगातार हमला कर रही है। नरेंद्र मोदी हजारों करोड़ रुपए खर्च कर एक नया संसद भवन बनाते हैं और उसका उद्धाटन खुद करते हैं। लेकिन हमारी राष्ट्रपति जी को उद्धाटन के लिए नहीं बुलाते हैं, उन्हें पूरा सम्मान नहीं मिलता है।

Related Articles

Back to top button