भाजपा के मेनिफेस्टो पर राहुल गांधी का निशाना, कहा-इसमें महंगाई और बेरोजगारी गायब है

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अपना घोषणापत्र जारी कर दिया है। भाजपा के घोषणापत्र में कई बड़े-बड़े एलान किए गए हैं। भाजपा के घोषणापत्र में 24 गारंटियां दी गई है। भाजपा के घोषणा पत्र पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि, इसमें महंगाई और बेरोजगारी पर कोई बात नहीं की गयी है।

राहुल गांधी ने एक्स पर लिखा कि, भाजपा के मेनिफेस्टो और नरेंद्र मोदी के भाषण से दो शब्द गायब हैं-महंगाई और बेरोज़गारी। लोगों के जीवन से जुड़े सबसे अहम मुद्दों पर भाजपा चर्चा तक नहीं करना चाहती।

इसके साथ् ही उन्होंने आगे लिखा कि, INDIA का प्लान बिलकुल स्पष्ट है-30 लाख पदों पर भर्ती और हर शिक्षित युवा को 1 लाख की पक्की नौकरी। युवा इस बार मोदी के झांसे में नहीं आने वाला, अब वो कांग्रेस का हाथ मज़बूत कर देश में ‘रोज़गार क्रांति’ लाएगा।

Related Articles

Back to top button