
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्म ‘मातृभूमि’ को लेकर चर्चा में हैं। लंबे समय से अटकी यह फिल्म 4 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म का ट्रेलर और गाने सामने आ चुके हैं, जिन्हें दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। इसी बीच सलमान ने अपनी दो चर्चित फिल्मों ‘दबंग 4’ और ‘बजरंगी भाईजान’ के सीक्वल को लेकर बड़ा अपडेट दिया है।एबीपी को दिए इंटरव्यू में सलमान ने बताया कि ‘दबंग’ फ्रेंचाइजी का अगला पार्ट जरूर बनेगा। उन्होंने कहा कि इस फिल्म के अधिकार और फैसले उनके अपने हाथ में हैं, जबकि दूसरी फिल्मों के मामले में ऐसा नहीं है।वहीं, ‘बजरंगी भाईजान’ के सीक्वल को लेकर सलमान ने साफ इनकार कर दिया। उनका कहना है कि पहली फिल्म के भावनात्मक स्तर और कहानी को पीछे छोड़ना आसान नहीं है। वह ऐसा सीक्वल नहीं बनाना चाहते, जिसकी तुलना मूल फिल्म से हो और दर्शकों को निराशा मिले।दोस्तों की फिल्मों से क्लैश नहीं चाहते थे सलमानसलमान ने ‘मातृभूमि’ की रिलीज डेट पर भी बात की। उन्होंने बताया कि फिल्म के VFX से जुड़े काम के साथ दूसरी बड़ी फिल्मों की रिलीज को ध्यान में रखकर तारीख तय की गई है। वह सूरज बड़जात्या, सनी देओल, शाहरुख खान और संजय लीला भंसाली की फिल्मों से टकराव नहीं चाहते थे।सलमान की अगली फिल्म ‘मॉन्स्टर’ ईद 2027 पर रिलीज होने वाली है। फिलहाल उनका पूरा ध्यान ‘मातृभूमि’ के प्रमोशन और रिलीज पर है।



