सामाजिक रूप से भाजपा ने देश में सौहार्द बिगाड़ा, आरक्षण को खत्म करने के लिए छल किया: अखिलेश यादव

लखनऊ। लोकसभा चुनाव के नतीजे आने से पहले समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को मीडिया से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि, जितनी ऊंचाई पर जाकर कटती है पतंग, उतना ही बड़ा होता है उसका पतन। सामाजिक रूप से भाजपा ने देश में सौहार्द बिगाड़ा, आरक्षण को खत्म करने के लिए छल किया। भाजपा ने आर्थिक रूप से इलेक्टोरल बांड का ऐतिहासिक भ्रष्टाचार किया। मुनाफाखोरी को बढ़ावा दिया, जिसने महंगाई को बढ़ाया।

उन्होंने आगे कहा, भाजपा ने न्यायालय तक में अपने लोग पिछले दरवाजे से सेट किए, न्यायाधीशों से खुलकर के एक विचारधारा विशेष के लिए बयान दिलवाएं। नौकरशाही में लैटरल एंट्री के नाम पर यही धांधली की। झूठ आंकड़ों से देश को छला। इतनी तपती गर्मी में लोगों ने इस लोकतंत्र को, संविधान को मजबूत बनाने के लिए मतदान किया, किसी भी जगह पर ऐसा नहीं दिखा कि भारतीय जनता पार्टी के समर्थन में लोग आए हो। जो एग्जिट पोल वाली संस्थाएं, एजेंसी हैं, क्या वह भाजपा के लिए कई वर्षों से बूथ मैनेजमेंट का कार्य कर रहे कि नहीं कर रहे हैं।

अखिलेश यादव ने आगे कहा, यह जवाब इलेक्शन कमीशन को देना चाहिए अगर किसी को इस बात का शक है कि वोट आखिरकार क्यों बढ़ रहा है? जो फार्म 17 सी है उसमें पूरी जानकारी है कितना वोट पड़ा है। मुझे उम्मीद है इलेक्शन कमीशन तमाम नियमों का पालन करेगा।
फार्म 17 सी की कॉपी एजेंटो के पास है, हमारी पार्टी के पास कार्यालय में वह सारे फॉर्म है, क्योंकि हमें पता था बीजेपी किसी भी षड्यंत्र में शामिल हो सकती है इसलिए डे वन से पूरी जानकारी हम लोग ने रखी है।

Related Articles

Back to top button