भ्रष्टाचारियों का इंडी-गठबंधन है, इनके पास ना नेता है ना नीयत…विपक्षी दलों पर पीएम मोदी ने साधा निशाना

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पंजाब के पटियाला में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि, देश में पांच चरणों का मतदान हो चुका है और जनता-जनार्दन ने मोहर लगा दी है। पंजाब जानता है कि उसे अपना वोट बेकार नहीं करना है और आप तो जानते हैं कि वोट उसे दीजिए जो सरकार बनाएं, वोट उसे दीजिए जो विकसित पंजाब बनाने के लिए प्रतिबद्ध हो, जो वि​कसित भारत बनाने का संकल्प लेकर चला हो और इसके लिए जरूरी है।

इसके साथ ही कहा, देश के सामने एक तरफ भाजपा और NDA है। दूसरी तरफ भ्रष्टाचारियों का इंडी-गठबंधन है। इंडी-गठबंधन के पास ना नेता है ना नीयत है। एक तरफ आतंकवादियों को घर में घुसकर मारने का साहस है। दूसरी तरफ इंडी वाले हैं, जो आतंकवादियों के एनकाउंटर पर आंसू बहाते हैं। एक तरफ मोदी सरकार है, जिसने 10 साल में 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला है। वहीं दूसरी तरफ, इंडी गठबंधन है, जो कहता है कि वो आपकी कमाई का आधा हिस्सा छीन लेगा। इंडी गठबंधन समाज को, देश को, बांटना चाहता है, लेकिन मोदी भारत को विकसित भारत बनाना चाहता है। इसलिए पंजाब के भाई-बहनों से मैं आशीर्वाद मांगने आया हूं।

पीएम ने आगे कहा कि, पंजाब में दिखावे के लिए दिल्ली की कट्टर भ्रष्टाचारी पार्टी और सिख दंगों की दोषी पार्टी आमने-सामने लड़ने का नाटक कर रहे हैं। लेकिन सच्चाई ये है कि पंजा और झाड़ू… पार्टियां दो हैं, लेकिन दुकान एक ही है। इंडी-गठबंधन वाले घोर सांप्रदायिक हैं, घोर जातिवादी हैं, घोर परिवारवादी हैं। सत्ता के लिए ये किसी को भी धोखा दे सकते हैं।

उन्होंने आगे कहा कि, इंडी गठबंधन वालों के लिए अपने वोट बैंक का तुष्टिकरण ही सबसे बड़ा लक्ष्य है। बंटवारे से पीड़ित दलित, सिख भाई-बहनों को मोदी CAA कानून के तहत भारतीय नागरिकता दे रहा है। ये लोग (इंडी गठबंधन) CAA का विरोध करते हैं, CAA के नाम पर दंगे करवाए और ये आज भी कहते हैं कि उनकी सरकार आएगी तो वे CAA को रद्द कर देंगे। आप मुझे बताइए, क्या बंटवारे के पीड़ित सिखों को भारतीय नागरिकता देना गलत है?

Related Articles

Back to top button