कांग्रेस जितना बेईमान, धोखेबाज और गुमराह करने वाला कोई नहीं है…जेपी नड्डा ने साधा निशाना

Lok Sabha Elections 2024: भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा मोतिहारी, बिहार में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि, 2024 का ये चुनाव… देश का चुनाव है, देश की सबसे बड़ी पंचायत का चुनाव है, देश को नई दिशा देने वाला चुनाव है। आज से 10 साल पहले, हमारे देश का साधारण मानवी मान चुका था कि इस देश में कुछ बदलने वाला नहीं है, सब ऐसे ही चलेगा, सभी राजनेता बदनाम हैं, राजनीति परिवर्तन का माध्यम नहीं होगी। लोगों को सत्ता और राजनीति पर अविश्वास हो गया था।

इसके साथ ही कहा, 10 साल पहले जाति और धर्म की राजनीति होती थी। जाति को जाति से लड़ाओ, धर्म को धर्म से लड़ाओ, तुष्टिकरण करो। वोट बैंक की राजनीति करके अपने आप को सत्ता पर बैठाओ, उसके बाद अपनी जाति और परिवार की चिंता करो। ये राजनीति का तरीका बन चुका था। साथ ही कहा, 10 साल के अंदर मोदी जी ने तुष्टिकरण को धता दिखाई, जातिवाद को समाप्त किया, सभी धर्मों को एक बराबर देखा। “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास” को अपना मूल मंत्र बनाया और इन 10 वर्षों में भारत को अग्रणी राज्य में खड़ा कर दिया।

भाजपा अध्यक्ष ने कहा, 2014 से पहले एक पंचायत में आवास योजना के तहत सिर्फ 2 आते थे, जबकि मोदी जी के नेतृत्व में देशभर में सभी बुनियादी सुविधाओं से लैस 4 करोड़ घरों का निर्माण हुआ है। एक पंचायत में करीब 40 घर बने हैं। पांच साल बाद आपके यहां सिलेंडर नहीं आएगा, घर-घर पाइप से सस्ती गैस आएगी। ये मोदी जी ने तय किया है।

उन्होंने आगे कहा कि, कांग्रेस जितना बेईमान, धोखेबाज और गुमराह करने वाला कोई नहीं है। जब कोरोना का टीका बन रहा था, तब इन्होंने देश की जनता को गुमराह किया कि ये टीका सही नहीं है, ये मोदी टीका है। खुद जाकर चुपके से टीका लगवा लिया और आपको बोलते रहे ये मोदी टीका है, मत लगवाओ।

Related Articles

Back to top button