आज विश्वासघात का नया कीर्तिमान बना है…बिहार में सियासी घटनाक्रम पर बोले अखिलेश यादव

लखनऊ। लोकसभा चुनाव 2024 से पहले बने विपक्षी गठबंधन इंडिया के प्रमुख नेता नीतीश कुमार ने बड़ा झटका दिया है। नीतीश कुमार एक बार फिर एनडीए के साथ मिलकर बिहार में सरकार बना लिए हैं। इसको लेकर अब विपक्षी दलों के नेताओं की तरफ से उन पर निशाना साधा जा रहा है। अब अखिलेश यादव ने उन पर बड़ा हमला बोला है।

अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर लिखा कि, ‘‘भाजपा अपने जीवनकाल में इतनी कमज़ोर कभी नहीं थी, जितनी आज हो गयी। आज विश्वासघात का नया कीर्तिमान बना है। जनता इसका करारा जवाब देगी। कोई आप पर विश्वास न करे, एक व्यक्ति के रूप में किसीकी इससे बड़ी हार और कुछ नहीं हो सकती।‘‘

इसके साथ ही उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि, ‘‘ये भाजपा का लोकसभा चुनाव हारने की हताशा का नतीजा है…जिसने साज़िश करके एक भावी प्रधानमंत्री को अपने साथ मिलाकर मुख्यमंत्री के पद तक ही सीमित कर दिया। भाजपा ने बिहार की जनता का अपमान किया है और जनमत का भी। जनता इस अपमान का जवाब भाजपा गठबंधन को लोकसभा का चुनाव हराकर देगी। बिहार का हर निवासी अपना अगला वोट, बिहार के सम्मान को बचाने के लिए डालेगा और भाजपा को हराने के लिए।

Related Articles

Back to top button