सहजयोग ध्यान केन्द्र, लखनऊ द्वारा आयोजित कुण्डलिनी जागृति व आत्मसाक्षात्कार का कार्यक्रम

सहजयोग ध्यान केन्द्र, लखनऊ द्वारा आयोजित कुण्डलिनी जागृति व आत्मसाक्षात्कार का कार्यक्रम

सहजयोग ध्यान केन्द्र, लखनऊ द्वारा आयोजित कुण्डलिनी जागृति व आत्मसाक्षात्कार का कार्यक्रम, दत्त भवन, एच . ए. एल. के सामने , फ़ैज़ाबाद रोड , लखनऊ में भली-भाँति सम्पन्न हुआ।

उपस्थित सुधीजनों को श्रीमती बबिता चावला जी ने सहजयोग व उसकी संस्थापिका परम पूज्य श्री माता जी निर्मला देवी का परिचय दिया तथा कर्नल चक्रवर्ती ने आत्मसाक्षात्कार प्रदान किया।

हमारे सूक्ष्म शरीर अर्थात अन्तः स्थित ऊर्जा चक्रों को उनके अधिष्ठाता देवी – देवताओं की स्तुतियों की कथक व भरतनाट्यम प्रस्तुतियों के माध्यम से दर्शाया गया।

रितान्या , चैतन्या, शिवांगी, नित्या , परी , प्रतीक्षा , डॉक्टर रश्मि सिंह सूर्यवंशी ने बहुत सुन्दरता से इसे मंच पर साकार किया।

उल्लेखनीय है कि जीवन के हर क्षेत्र में उत्थान के लिए, क्रोध, चिन्ताओं व तनाव की तनाव की समाप्ति के लिए सहजयोग एक सरल व निःशुल्क साधन है। लखनऊ में सहजयोग के अनेक ध्यान केन्द्र हैं।

18002 700 800 एक टोल फ़्री नम्बर है , जो घर बैठे आपकी दैनिक जीवन समस्याओं का सर्वथा निःशुल्क निराकरण करता है।

कृपया सम्पर्क कीजिए95322918629473778029
आप पढ़ रहे हैं : UjjawalPrabhat.Com

Related Articles

Back to top button