
शादी-पार्टी से पहले चेहरे पर चाहिए इंस्टेंट ग्लो? घर पर बनाएं ये देसी उबटन
चेहरे पर इंस्टेंट ग्लो पाने के लिए मार्केट में बहुत से फेस पैक और फेस मास्क मिल रहे हैं, लेकिन उन्हें खरीदते समय अपने स्किन टाइप का ध्यान देना बहुत जरूरी हो जाता है। लेकिन घर चेहरे पर रौनक घर की बनी चीजों से लाई जाए तो यह तरीका सबसे सुरक्षित और असरदार माना जाता है।
आइए घर पर आसानी से तैयार होने वाले इस देसी उबटन को बनाने और लगाने का सही तरीका जानते हैं।
देसी उबटनघर की चीजों से बना यह देसी उबटन चेहरे पर नेचुरल ग्लो लाने में मदद करता है, इसे बनाने के लिए बहुत सी चीजों की जरूरत है:
सामग्री2 चम्मच बेसन
1/2 चम्मच हल्दी
1 चम्मच चंदन पाउडर
1 छोटा चम्मच बादाम पाउडर
1 छोटा चम्मच शहद
2-3 केसर के धागे
1 बड़ा चम्मच गुलाब जल
जरूरत अनुसार कच्चा दूध
बनाने की विधिसबसे पहले एक कटोरी में 2 चम्मच बेसन के साथ 1 चम्मच चंदन पाउडर और 1 छोटा चम्मच बादाम पाउडर डालें।
इसके बाद इसमें 1/2 चम्मच हल्दी और 1 बड़ा चम्मच गुलाब जल गुलाब जल डालकर मिक्स करें।
सबसे आखिर में 1 छोटा चम्मच शहद और जरूरत अनुसार कच्चे दूध के साथ केसर के धागे मिलाएं। इस पूरी सामग्री को अच्छे से मिक्स करके गाढ़ा पेस्ट बना लेना है।
इस बात का ध्यान रखना है कि अगर त्वचा ज्यादा ऑयली है तो उसमें दूध के बजाय पानी मिलाएं। दूध स्किन को और भी ज्यादा क्रीमी और ऑयली बना सकता है, जिससे मुहांसों का डर रहता है।
इस तरह इंस्टेंट ग्लो के लिए आपका घर का बना उबटन तैयार है।
लगाने का तरीकाउबटन लगाने से पहले हमेशा अपना चेहरा पहले जेन्टल फेस वॉश से क्लीन करें। इसके बाद उबटन को चेहरे के साथ ही गर्दन पर एक समान लगाना है। इसे चेहरे पर कम से कम 10-15 मिनट तक लगे रहने दें। जब यह सूखने लगे तो अपने हाथ गीले करके चेहरे पर सर्कुलर मोशन में हल्के-हल्के दबाव के साथ मसाज करनी है।
हफ्ते में कितनी बार उबटन लगाना सही?चेहरे पर निखार लाने के लिए हफ्ते में 2-3 बार बेसन और चंदन से बने इस देसी उबटन को लगाया जा सकता है। बताते चलें कि बेसन और चंदन चेहरे को ठंड देने के साथ ही उसका टेक्स्चर सुधारने में मदद करते हैं। इसमें शामिल शहद, गुलाब जल स्किन को हाइड्रेट रखते हैं तो हल्दी स्किन को इन्फेक्शन से बचाती है।
आप पढ़ रहे हैं : UjjawalPrabhat.Com



