
भारत के सबसे स्वच्छ शहरों की नई लिस्ट जारी
केंद्र सरकार के स्वच्छता पुरस्कार समारोह में देश के सबसे स्वच्छ शहरों के नामों की घोषणा कर दी गई है। हालांकि, इस बार के नतीजे काफी चौंकाने वाले रहे। पिछले आठ सालों से लगातार भारत का सबसे स्वच्छ शहर कहलाने वाला इंदौर इस बार टॉप 3 में भी अपनी जगह नहीं बना पाया।
जी हां, इस साल सबसे स्वच्छ शहर का खिताब इंदौर की जगह नवी मुंबई को मिला है। इस सूची में दूसरे नंबर पर गुजरात का सूरत और तीसरे नंबर पर आंध्र प्रदेश का विजयवाड़ा है। आइए जानें इस साल और किन शहरों को क्या खिताब मिला।
आबादी के हिसाब से किस शहर ने मारी बाजी?केंद्रीय आवास और शहरी कार्य मंत्रालय के जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, अलग-अलग जनसंख्या श्रेणियों में भी शहरों को पुरस्कार दिया गया। 10 लाख से ज्यादा आबादी वाले शहर की श्रेणी में ग्रेटर विशाखापट्टनम को सबसे स्वच्छ शहर का पुरस्कार मिला। इसके बाद जबलपुर और तीसरे स्थान पर लखनऊ रहा।
3 से 10 लाख की आबादी वाले शहरों की सूची में मध्य प्रदेश के उज्जैन को सबसे स्वच्छ शहर का दर्जा मिला। चंडीगढ़ दूसरे स्थान पर रहा और आंध्र प्रदेश का गुंटूर तीसरे स्थान पर रहा।
नदी किनारे, तटीय और हिमालयी शहरों की सूचीइस बार सर्वेक्षण में नदियों के किनारों, समुद्र तटों और पहाड़ी इलाकों की स्वच्छता को भी इस सर्वेक्षण के नतीजों में शामिल किया गया। मध्य प्रदेश का रीवा देश का सबसे स्वच्छ रिवरफ्रंट शहर बना। छत्तीसगढ़ का बिलासपुर इस सूची में दूसरे स्थान पर रहा और उत्तर प्रदेश का वाराणसी तीसरे स्थान पर रहा।
स्वच्छ तटीय शहरों की सूची में ओडिशा का पुरी पहले स्थान पर रहा, जबकि केरल का अलाप्पुझा दूसरे और महाराष्ट्र का रत्नागिरी तीसरे स्थान पर रहा। स्वच्छ हिमालयी शहरों में उत्तराखंड का रुद्रपुर पहले स्थान पर रहा और जम्मू को दूसरा स्थान मिला।
पिछले साल की तुलना में इस साल हुआ बड़ा उलटफेरपिछले साल की रैंकिंग पर इंदौर टॉप पर था, जिसके बाद सूरत और नवी मुंबई तीसरे स्थान पर था। हालांकि, इस साल इंदौर अपने पहले स्थान से खिसक गया और टॉप 3 में भी अपनी जगह नहीं बना पाया है।
आप पढ़ रहे हैं : UjjawalPrabhat.Com



