पेट्रोलियम जेली से बनाएं लॉन्ग-लास्टिंग Fragrance Gel, दिनभर रहेगी महक

पेट्रोलियम जेली से बनाएं लॉन्ग-लास्टिंग Fragrance Gel, दिनभर रहेगी महक

भला कौन नहीं चाहता कि दिनभर उसकी बॉडी से एक अच्छी और ताजा खुशबू आती रहे, लेकिन समस्या यह है कि महंगे और ब्रांडेड परफ्यूम भी कुछ ही घंटों में उड़ जाते हैं। बार-बार परफ्यूम लगाना न सिर्फ झंझट का काम है, बल्कि जेब पर भी भारी पड़ता है।

ऐसे में, क्या आप जानते हैं कि आप घर पर ही एक ऐसा जुगाड़ कर सकते हैं, जिससे आपकी पसंदीदा खुशबू पूरे दिन टिकेगी? जी हां, इस हैक का नाम है ‘पेट्रोलियम जेली’। दरअसल, पेट्रोलियम जेली नमी को लॉक करने का काम करती है। जब आप इसे परफ्यूम के साथ मिलाते हैं, तो यह खुशबू को हवा में जल्दी उड़ने नहीं देती और उसे त्वचा पर बांध कर रखती है। आइए जानते हैं कि आप घर पर ही अपना खुद का ‘लॉन्ग-लास्टिंग फ्रैग्रेंस जेल’ कैसे बना सकते हैं।

जरूरी सामग्री2 चम्मच पेट्रोलियम जेली (बिना किसी खुशबू वाली)आपका पसंदीदा परफ्यूम या कोई भी अच्छी महक वाला एसेंशियल ऑयलएक छोटी और साफ डिब्बी – स्टोर करने के लिएगरम पानी का एक कटोरा

बनाने का आसान तरीकासबसे पहले एक छोटी कटोरी में दो चम्मच पेट्रोलियम जेली लें। अब इसे पिघलाने के लिए इस कटोरी को गर्म पानी से भरे एक बड़े कटोरे के ऊपर रखें या फिर इसे 10-15 सेकंड के लिए माइक्रोवेव में हल्का गर्म कर लें, ताकि जेली पिघल कर लिक्विड बन जाए।जब जेली पिघल जाए, तो इसमें अपने पसंदीदा परफ्यूम के 10 से 15 स्प्रे मारें। अगर आप एसेंशियल ऑयल इस्तेमाल कर रहे हैं, तो उसकी 10-12 बूंदें डालें। अब एक चम्मच की मदद से इसे बहुत ही अच्छी तरह मिला लें।मिक्स करने के बाद, इस लिक्विड को उस छोटी सी डिब्बी में डाल दें जिसे आपने स्टोर करने के लिए रखा है। इसे 15 से 20 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें या जल्दी सेट करने के लिए फ्रिज में रख दें। बस, आपका खुशबूदार और लंबे समय तक चलने वाला फ्रैग्रेंस जेल तैयार है।

इस्तेमाल करने का सही तरीकाजब भी आपको बाहर जाना हो, तो इस जेल को अपनी उंगलियों पर लें और बॉडी के पल्स पॉइंट्स पर लगाएं। पल्स पॉइंट्स वो जगहें होती हैं जहां शरीर की गर्मी सबसे ज्यादा होती है, जैसे- कलाइयां, कानों के पीछे, गर्दन पर और कोहनी के अंदरूनी हिस्से में। शरीर की गर्मी की वजह से यह जेल धीरे-धीरे महकता रहेगा और खुशबू दिनभर आपके साथ चलेगी।
आप पढ़ रहे हैं : UjjawalPrabhat.Com

Related Articles

Back to top button