परीक्षा के ढांचे में अपनी विचारधारा के लोगों को डालेंगे तो पेपर लीक होगा…राहुल गांधी का पीएम मोदी पर निशाना

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी NEET और UGC-NET के पेपर को लेकर जारी विवाद पर आज प्रेस कॉफ्रेंस की। इस दौरान राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि, भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान हजारों छात्रों ने पेपर लीक की शिकायत की थी। अब देश में NEET और UGC-NET के पेपर लीक हुए हैं। दावा किया जाता है कि नरेंद्र मोदी युद्ध रुकवा देते हैं, लेकिन वे पेपर लीक नहीं रुकवा पा रहे हैं या फिर वे पेपर लीक रोकना नहीं चाहते। मध्य प्रदेश में व्यापम घोटाला हुआ, जिसे नरेंद्र मोदी पूरे देश में फैला रहे हैं। पेपर लीक का कारण है कि BJP ने पूरे सिस्टम को कैप्चर कर रखा है। जब तक ये कैप्चर रिवर्स नहीं होगा, पेपर लीक चलता रहेगा। पेपर लीक एक एंटी नेशनल गतिविधि है, क्योंकि इससे युवाओं को जबरदस्त चोट पहुंचती है। इसलिए पेपर लीक के जिम्मेदारों को पकड़ा जाना चाहिए और उनके ऊपर कार्रवाई होनी चाहिए।

उन्होंने आगे कहा कि, आज एक संगठन ने शिक्षा के सिस्टम को कैप्चर कर लिया है। वे हर पोस्ट पर अपने ही लोगों को बैठाते हैं। हमें इस सिस्टम को रिवर्स करना होगा। कांग्रेस ने अपने मैनिफेस्टो में लिखा था-पेपर लीक होने के बाद कार्रवाई करने के साथ ही, पेपर लीक रोकने के लिए सिस्टम को री-डिजाइन करना भी बेहद जरूरी है। विपक्ष दबाव डालकर, सरकार से ये दो काम कराने की कोशिश करेगा।

राहुल गांधी ने आगे कहा कि, हिंदुस्तान में बहुत सारे ईमानदार लोग हैं। अगर आप ईमानदारों को काम दोगे तो पेपर लीक नहीं होगा। लेकिन अगर आप खुद की विचारधारा से जुड़े लोगों को काम सौपेंगे तो पेपर लीक होगा। आगे कहा कि, मोदी सरकार कितनी भी क्लीन चिट दे, उनकी विश्वसनीयता ‘Zero’ है। सब लोग जानते हैं कि पेपर लीक का एपिसेंटर मध्य प्रदेश, गुजरात और उत्तर प्रदेश है। ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में सबसे ज्यादा पेपर लीक की बातें इन्हीं प्रदेशों में से सामने आईं थी।

साथ ही कहा, अगर मेरिट के आधार पर नौकरी नहीं दी जाएगी, असमर्थ लोगों को VC बनाया जाएगा और परीक्षा के ढांचे में अपनी विचारधारा के लोगों को डालेंगे तो पेपर लीक होगा। पेपर लीक का कारण है कि BJP के पैरेंट ऑर्गेनाइजेशन ने पूरे सिस्टम को कैप्चर कर रखा है। नतीजा-जो संस्थान पहले निष्पक्ष हुआ करते थे, आज एक विचारधारा के साथ चलने लगे हैं। इन संस्थानों में असमर्थ लोगों के बैठा दिया गया है।

पूरा देश जनता है कि पेपर लीक का एपिसेंटर पहले मध्य प्रदेश था, जहां 40-50 लोगों की हत्या हुई थी। BJP कहती है कि मध्य प्रदेश और गुजरात हमारी प्रयोगशाला है। पेपर लीक भी वहीं से शुरू हुआ है और अब पूरे देश में फैल रहा है। जब तक हिंदुस्तान के संस्थानों को BJP के हाथों से छीनकर ईमानदार और निष्पक्ष लोगों को नहीं दिया जाएगा, पेपर लीक होते रहेंगे।

Related Articles

Back to top button