12 घंटे में 4 बार कांपी जम्मू-कश्मीर की धरती, डोडा में सबसे तेज झटके

जम्मू-कश्मीर: जम्मू-कश्मीर के डोडा और किश्तवाड़ जिले में शनिवार को भूकंप के लगातार झटके महसूस किए गए। महज 12 घंटे के दौरान चार बार धरती कांपी। सबसे तेज भूकंप सुबह 8:48 बजे आया, जिसकी तीव्रता 3.8 दर्ज की गई। इसकी गहराई जमीन से सिर्फ 5 किलोमीटर नीचे बताई गई है।किश्तवाड़ से डोडा तक महसूस हुए झटकेजानकारी के मुताबिक, शनिवार सुबह 2:38 बजे किश्तवाड़ में 3.3 तीव्रता का पहला भूकंप आया। इसके करीब छह घंटे बाद सुबह 8:31 बजे डोडा में 2.7 तीव्रता के झटके महसूस किए गए।अभी लोग इन झटकों से उबरे भी नहीं थे कि 17 मिनट बाद सुबह 8:48 बजे डोडा में 3.8 तीव्रता का एक और भूकंप आया। इसके बाद दोपहर 1:09 बजे इसी जिले में 2.9 तीव्रता का चौथा झटका महसूस किया गया।ताजिकिस्तान में भी भूकंप, नुकसान की खबर नहींइस बीच ताजिकिस्तान में भी शनिवार को दो बार भूकंप आया। यहां पहला झटका सुबह 2:42 बजे 4.0 तीव्रता का दर्ज किया गया। इसके बाद दोपहर 1:36 बजे 4.1 तीव्रता का दूसरा भूकंप आया।फिलहाल जम्मू-कश्मीर और ताजिकिस्तान में आए इन भूकंपों से किसी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है। हालांकि, लगातार झटकों के कारण स्थानीय लोगों में चिंता का माहौल बना हुआ है।

Related Articles

Back to top button