Lok Sabha Elections 2024: एकनाथ की शिवसेना ने जारी की 8 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सभी पार्टियां अपने अपने प्रत्याशियों के नामों का एलान कर रहीं हैं। इसी क्रम में एकनाथ शिंदे की शिवसेना ने प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी की है। पहली सूची में 8 सीटों पर कैंडिडेट्स के नाम फाइनल किए हैं। शिंदे गुट ने पहली लिस्ट में 7 सिटिंग सांसदों को चुनावी मैदान में उतारा है।

महाराष्ट्र में महायुति के बीच सीट बंटवारे को लेकर सहमति लगभग पूरी हो गई है। महाराष्ट्र में लोकसभा की 48 सीटें पर NDA के नेतृत्व वाले महायुति गठबंधन में 28 सीटों पर बीजेपी चुनाव लड़ने जा रही है। इसके अलावा 14 सीटों पर शिवसेना (शिंदे गुट) चुनाव लड़ेगी। वहीं, 5 सीटों पर एनसीपी (अजित पवार गुट) अपने उम्मीदवारों को उतारेगी। वहीं, महायुति गठबंधन के साथी राष्ट्रीय समाज पार्टी को एक सीट देने का निर्णय लिया गया है।

Related Articles

Back to top button