
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच असदुद्दीन ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद ने हाथ मिला लिया है। दोनों नेताओं ने आजाद समाज पार्टी (ASP) और AIMIM के साथ सामाजिक परिवर्तन मोर्चा (SPM) बनाने का ऐलान किया। ओवैसी ने चंद्रशेखर आजाद को गठबंधन का मुख्यमंत्री चेहरा घोषित करते हुए कहा कि यह मोर्चा बीजेपी को तीसरी बार सत्ता में आने से रोकने का मजबूत विकल्प बनेगा।चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि उनका गठबंधन प्रदेश की सभी 403 सीटों पर चुनाव लड़ेगा। सीटों के बंटवारे को लेकर उन्होंने किसी तरह के मतभेद से इनकार किया। उन्होंने कहा कि दोनों दलों के बीच सहमति बन चुकी है और सीटों का ब्योरा उचित समय पर सामने आएगा।ओवैसी का अखिलेश पर हमला, आजाद का भी तंजओवैसी ने समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि मुस्लिमों का बड़ा समर्थन मिलने के बावजूद सपा बीजेपी को हराने में नाकाम रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि चंद्रशेखर आजाद को मुख्यमंत्री चेहरा बनाए जाने से सपा नेतृत्व को परेशानी हो रही है।वहीं, चंद्रशेखर ने अखिलेश यादव के राम मंदिर जाने पर शायराना अंदाज में टिप्पणी की। आजम खान का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि वह उनसे मुलाकात करेंगे और माफी भी मांगेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि आजम खान की स्थिति और उनके जेल जाने की वजहों से सभी परिचित हैं।दलित-मुस्लिम उत्पीड़न का मुद्दा उठायाप्रेस कॉन्फ्रेंस में चंद्रशेखर ने आरोप लगाया कि प्रदेश में दलित, पिछड़े और मुस्लिम समाज के लोगों के साथ अन्याय हुआ है। उन्होंने शब्बीरपुर, हाथरस, प्रयागराज और कासगंज की घटनाओं का हवाला देते हुए सरकार पर सवाल उठाए।उन्होंने कहा कि संविधान और आरक्षण की रक्षा के लिए बहुजन समाज को संगठित होना होगा। बेरोजगारी, गरीब बस्तियों में सुविधाओं की कमी और विरोध करने वालों पर कार्रवाई को लेकर भी उन्होंने सरकार को घेरा। उनका कहना था कि अब समाज को अपने वोट की ताकत पहचाननी होगी।403 सीटों पर चुनाव लड़ने का दावाचंद्रशेखर ने कहा कि सामाजिक परिवर्तन मोर्चा सभी 403 सीटों पर मजबूती से चुनाव लड़ेगा। उन्होंने सपा और कांग्रेस को भी साथ आने का न्योता दिया। उनके मुताबिक, बीजेपी को हटाने के लिए जो भी दल या नेता साथ आना चाहेगा, उसके लिए गठबंधन के दरवाजे खुले हैं।ओवैसी ने कहा कि यह मोर्चा बराबरी और हिस्सेदारी के मुद्दे पर आगे बढ़ेगा। उन्होंने बीजेपी और दूसरे दलों को निशाने पर लेते हुए कहा कि सामाजिक परिवर्तन मोर्चा सत्ता की राजनीति के साथ-साथ आम लोगों के सवालों पर भी संघर्ष करेगा। अब देखना होगा कि यह नया गठबंधन चुनाव से पहले यूपी की सियासत में कितना असर पैदा कर पाता है।



